दुद्धी ठेमा नदी तट स्थित मंदिरों में लगी हाईमास्ट व विद्युत लाइटें, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
दुद्धी ठेमा नदी तट स्थित मंदिरों में लगी हाईमास्ट व विद्युत लाइटें, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन के प्रयास से ठेमा नदी स्थित काली मंदिर, शंकर जी मंदिर एवं पीपल स्थान पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विद्युत उपकरणों एवं लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई।
धार्मिक स्थलों पर की गई इस पहल से अब शाम एवं रात्रि के समय दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
इस अवसर पर धनंजय रावत, दुलारे, उमेश अग्रहरि, अमरनाथ तथा वीरसिंह गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
