सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से किया संवाद, कुशलक्षेम पूछकर सुरक्षा एवं सुविधा का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक *21/22.08.2026 की रात्रि* को सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में *शांति एवं कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने* के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर *आवागमन की स्थिति तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण* किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की *ड्यूटी चेक करते हुए उनकी सतर्कता एवं मुस्तैदी का जायजा* लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान *यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी* रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्ग से गुजर रहे *कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई* तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, असुविधा अथवा समस्या के संबंध में जानकारी ली गई। कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि *कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए** तथा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतते हुए मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाए, जिससे कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर *अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण* मौजूद रहे।
सोनभद्र पुलिस द्वारा *कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन* के साथ-साथ जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
