दुबई से लौटी बहू को सास ने हत्या के लिए सुपारी दी

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक 35 साल की एक बहू की दिल दहलाने वाली हत्या ने पुलिस के भी रोंगटे खड़े कर दिए। शुरुआत में जिस मौत को बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताने की कोशिश की गई, पुलिस के मुताबिक वह एक सुनियोजित हत्या निकली।

पुलिस ने बताया कि दुबई से लौटी बहू को मरवाने के लिए सास ने 1 महीने तक साजिश रची। पहले, 65 वर्षीय सास ने पूर्व नौकरानी से संपर्क साधा और बहू की हत्या के लिए सुपारी दी। सही वक्त का इंतजार किया।

जब बहू घर अकेली थी, तब नौकरानी समेत 5 आरोपियों ने उस पर धावा बोला। एक ने मिर्च पाउडर डाला, दूसरे ने कांच के गिलास से सिर फोड़ा। जैसे ही बहू फर्श पर गिरी, तीसरे ने पैर से गर्दन दबा दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद, बाथरूम में गिरकर मरने का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह किया। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहू की हत्या के लिए सास ने कितने की सुपारी दी?

मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है। यहां की निवासी सपना घांजी (35 वर्षीय) को उसी की सास धनलक्ष्मी घांजी (65 वर्षीय) ने मौत के घाट उतरवा दिया। सपना जून 2026 में अपने बेटे के साथ दुबई से मुंबई लौटी थी। आरोप है कि इसके करीब एक महीने बाद धनलक्ष्मी ने अपनी पुरानी नौकरानी मंगला जाधव से संपर्क किया और बहू की हत्या के बदले उसे 3 लाख रुपये की सुपारी दी।

पहले बताया- बाथरूम में गिरने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात सपना अपने घर में बेहोश मिली थी। उसकी सास ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि बहू के साथ बहस हुई थी और इसी दौरान वह बाथरूम में गिर गई। अगले दिन, 17 अगस्त को सपना को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोपहर करीब 12:41 बजे उसे मृत बताया। अस्पताल की सूचना के बाद पंत नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, शव की शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ ऐसे निशान मिले, जिन्होंने हादसे की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]