सनबीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं पीएम राहत योजना के प्रति किया गया जागरूक-

सनबीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं पीएम राहत योजना के प्रति किया गया जागरूक-

यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात संकेतों के पालन के लिए किया प्रेरित-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में आज दिनांक *22.08.2026* को क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री सुधीर सिंह* के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात *श्री नरेन्द्र सिंह* एवं उपनिरीक्षक यातायात *श्री तीरथ लाल* द्वारा *सनबीम विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र* में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को *यातायात नियमों, यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा* के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही *पीएम राहत योजना* के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय *हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सावधानीपूर्वक आवागमन* करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए *स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने* हेतु प्रेरित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]