परासपानी में हर घर जल योजना के अंतर्गत बरसाती गंदे पानी की सप्लाई से बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

परासपानी में हर घर जल योजना के अंतर्गत बरसाती गंदे पानी की सप्लाई से बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र) विकास खंड चोपन के ग्राम सभा कोटा के टोला परासपानी में हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी सप्लाई के लिए गहरे युक्त भूमि में बनवाई गई पानी टंकी के पंपिंग स्टेशन से बारिश के दिनों में गंदे पानी की सप्लाई से ग्रामीण परेशान , गंदे पानी के सेवन से ग्रामीण में बीमारी फैलने का बना खतरा। हर घर जल योजना के तहत अभी तक कोटा गांव व आस पास के टोले स्थित हर घर में पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी कुछ जगह नल लग गए हैं पर जल नहीं आता।

इस गंभीर समस्या को लेकर बारिश होने से पहले ही बीते 11 जून को परासपानी स्थित पानी टंकी के पास महिला पुरुष सहित सैकड़ो स्थानीय ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था।
इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के सिंह अरमो ,कोटा के पूर्व प्रधान शिव प्रसाद ,पूर्व प्रधान रामचंद्र गोड आदि लोगों ने बताया कि बताया कि कोटा गांव के परासपानी टोला में हर घर जल योजना के लिए बनवाई गई पानी टंकी/पंपिंग स्टेशन का निर्माण काफी गहरे खाई युक्त भूमि पर कराया गया है जिससे बरसात होने पर बरसात का गंदा पानी टंकी में भर जाता है उसी गंदे पानी को गांव में घर घर सप्लाई कराया जाता है जिसे पीने के बाद बीमारी का खतरा मंडराने लगता है और लोग बीमार हो जाते हैं जिसकी चिंता हम सभी ग्राम वासियों को बना हुआ है इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो हम सभी को पुनः गंदे पानी का सेवन करने को मजबूर होना पड़ता है जिससे ग्रामीणों गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते है। पानी टंकी के पास ज्यादा बारिश होने पर उसका पानी परासपानी संपर्क मार्ग के सड़कों तक पहुंच जाता है जल जमाव होने से परासपानी पंचायत भवन को जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाता है । इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]