श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।

तत्पश्चात महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदान किए गए रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।
पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी का विवरण-

इस अवसर पर निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुंतजर, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी चालक महेन्द्र यादव को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा विशिष्ट/सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए गए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री दीनदयाल दक्षित को पुलिस लाइन जौनपुर में अपने पदेन कार्यों का निर्वहन करते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी में अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यू0पी0-112 से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आरओआईडीपी कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, कमांडर सोनू यादव, सब कमांडर अमरजीत कुमार, पायलट अखिलेश यादव, कमांडर राहुल सिंह, कमांडर अंकित कुमार, कमांडर आनन्द, चालक यादवेंद्र दत्त मिश्र, चालक शैलेश कुमार एवं चालक मनोज कुमार शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में वाटरमैन जगदीश सोनकर, कुक शैलेन्द्र सिंह, कुक पंकज कुमार, कुक सुनील सिंह, ओ0पी0 प्रियाशु गौतम, कुक गंगाराम, कुक सुनील कुमार यादव, कुक कुमार, कुक श्रवण कुमार, कुक गुलाब, कुक फिरोज अंसारी, कुक दुर्गेश कुमार, कुक सुनील कन्नौजिया, कुक मनीजर राम, कुक अखिलेश राम, कुक कौशल किशोर, कुक रामप्रवेश चौधरी, कुक मनोज कुमार यादव, ओ0पी0 बरसत विश्वकर्मा, स्वीपर जनार्दन रावत, स्वीपर अनूप कुमार एवं कुक साहब लाल शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित, निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उ0नि0 प्रकाश शुक्ला, उ0नि0 रामप्रवेश कुशवाहा, उ0नि0 प्रवीण कुमार, उ0नि0 संग्राम सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर सचिन कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुमित यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर नागेन्द्र कुमार बघेल, मु0आ0 राकेश कुमार सिंह, मु0आ0 संजय कुमार राम, मु0आ0 अतुल कुमार पाण्डेय, मु0आ0 मनोज यादव, मु0आ0 संजय कुमार, मु0आ0 रिपुन्जय प्रसाद, आरक्षी अंकित कुमार, आरक्षी चन्दन यादव, आरक्षी संग्राम सिंह यादव, आरक्षी मंजीत, आरक्षी विशाल कुमार, आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, आरक्षी रामनरेश यादव, आरक्षी नितेश कुमार तिवारी, आरक्षी उदयराज, आरक्षी बबलू यादव, फायरमैन कमलेश कुमार गौड़, फायरमैन राजकुमार, महिला आरक्षी वन्दना, महिला आरक्षी रीना मुंडा एवं ओपी जगदीश सोनकर शामिल रहे।
इस अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र एवं जनसेवा करने हेतु प्रेरित किया गया।
