80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री गिरीश चन्द्र यादव का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके अध्यापकगण को सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर, श्री सैमुअल पाल एन. सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]