सोनभद्र कबड्डी टीम का चयन 29 नवंबर को

डॉक्टर एम ठाकुर

सोनभद्र कबड्डी टीम का चयन 29 नवंबर को
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोनभद्र की प्रतिभा और दमखम का परचम लहराने की तैयारी शुरू हो गई है। 53वीं सीनियर पुरुष (जोन-डी) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन हेतु 29 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से एनसीएल ककरी क्षेत्र स्थित एकलव्य मैदान में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को रायबरेली में आयोजित होगी। जिला कबड्डी संघ सोनभद्र ने जनपद के सभी प्रतिभावान एवं इच्छुक खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और संघर्षशील क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सोनभद्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा कबड्डी के क्षेत्र में जनपद की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना संघ की प्राथमिकता है।
चयन एवं विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें—
श्री शिवमुनि सिंह — सचिव 7905937757
श्री संजीव कुमार सिंह — उपाध्यक्ष 9838579725
श्री अंकित कुमार गुप्ता — कोषाध्यक्ष 9616642690
श्री दिलीप कुमार वर्मा — अध्यक्ष 9415137166
श्री शेरू गौतम उप सचिव 7985893838
आयोजक: जिला कबड्डी संघ, सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]