थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही, साइबर फ्रॉड के शिकार 02 व्यक्तियों की ₹70,000 एवं ₹50,000 की धनराशि कुल ₹1,20,000 उनके मूल बैंक खातों में कराई गई वापस।
थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही, साइबर फ्रॉड के शिकार 02 व्यक्तियों की ₹70,000 एवं ₹50,000 की धनराशि कुल ₹1,20,000 उनके मूल बैंक खातों में कराई गई वापस।

साइबर ठगी के शिकार दो व्यक्तियों को उनकी फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलाकर सोनभद्र पुलिस ने दी राहत।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज *श्री निवास पाण्डेय* के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार 02 व्यक्तियों की कुल *₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये)* की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

प्रथम प्रकरण-
आवेदिका साधना निवासी *रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र* के साथ साइबर ठगी कर ₹70,000 की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदिका की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि *₹70,000* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
द्वितीय प्रकरण-
आवेदक *विश्वनाथ पाण्डेय* निवासी *भवानी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र* के साथ साइबर ठगी कर ₹50,000 की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि *₹50,000* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इस प्रकार थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम द्वारा दोनों प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्तियों की कुल *₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये)* की धनराशि वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर दोनों आवेदकों द्वारा थाना पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
1. *श्री निवास पाण्डेय* – प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
2. *का0 सूर्या सिंह* – थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
जनहित में अपील-
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी जैसे आधार संख्या, पैन, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी अथवा एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।
🔸 यदि आप साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें।
