थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की तत्परता से अज्ञात मृतक की हुई पहचान, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के माध्यम से परिजनों तक पहुंची पुलिस
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की तत्परता से अज्ञात मृतक की हुई पहचान, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के माध्यम से परिजनों तक पहुंची पुलिस

दिनांक 26.11.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर लोहरा पावर हाउस के पास सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात बाइक सवार की मृत्यु हो गई थी।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने हेतु दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर *MB8ED11WGM8122256* के माध्यम से जानकारी जुटाई गई तथा संबंधित थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से संपर्क कर वाहन स्वामी एवं पते का सत्यापन कराया गया।
सत्यापन एवं संपर्क के क्रम में मृतक के भाई नारायण देव दुबे तथा ग्राम प्रधान दीपक पाण्डेय से वार्ता हुई, जिनके द्वारा मृतक की पहचान *पप्पू दुबे पुत्र पंच बहादुर दुबे, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी ग्राम खजूरी, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश* के रूप में की गई।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
