दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-
दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी *श्री धर्मेन्द्र सिंह* के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो अभियोगों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-139/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस तथा *मु0अ0सं0-200/2026* धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त *सुनील कुमार भारती पुत्र चिन्तामणि भारती*, निवासी वार्ड नं०-04, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष को दिनांक 16.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर स्टेशन रोड स्थित पत्ता गोदाम के पास से समय लगभग 00:11 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 16.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. सुनील कुमार भारती पुत्र चिन्तामणि भारती, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं०-04, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी-
1. एक गैस सिलेण्डर
2. एक गैस चूल्हा
3. एक परात
4. एक कढ़ाई
5. एक भगौना
6. एक ढक्कन
7. एक फ्राईपैन
8. प्लेट, करछुल, पौना एवं अन्य घरेलू सामान
9. ₹1,000/- नगद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. हेड कांस्टेबल शेर बहादुर यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी राजकुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी हरिशंकर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
