थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के दो पीड़ितों को कुल ₹11,000/- की धनराशि कराई गई वापस-
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के दो पीड़ितों को कुल ₹11,000/- की धनराशि कराई गई वापस-

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर *श्री सतेन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

प्रकरण-01 आवेदक चाँद मोहम्मद अंसारी पुत्र अकबर अंसारी, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर ₹8,000/- की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए ₹8,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
प्रकरण-02 आवेदक सैयद अली पुत्र वकील अली, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ भी किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।
प्रकरण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा MRM Portal के माध्यम से ₹3,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
कुल वापस कराई गई धनराशि :* ₹11,000/-
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रंजित कुमार, साइबर प्रभारी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 नीलम सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी आदि साझा न करें।
यदि आपके साथ साइबर ठगी की घटना घटित हो जाए तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, निकटतम थाने में सूचना दें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
