35 करोड़ का ऑफर.’, TVK विधायक का बड़ा दावा

तमिलनाडु की सियासत में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों ने भूचाल ला दिया है. अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक एन. एलैयाराजा ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है.

एलैयाराजा का आरोप है कि उन्हें पार्टी बदलने और DMK का दामन थामने के लिए 30 से 35 करोड़ रुपये कैश का ऑफर दिया गया था. इतना ही नहीं, उनसे यह भी कहा गया कि सत्ताधारी दल के 10 विधायक और एक मौजूदा मंत्री पहले ही पाला बदलने के लिए राजी हो चुके हैं.

‘मैं गद्दारी नहीं कर सकता’

इंडिया टुडे से खास बातचीत में TVK विधायक एलैयाराजा ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि तिरुनावुक्करसु नाम के एक आरोपी ने उनसे संपर्क किया था. एलैयाराजा के मुताबिक, ‘आरोपी तिरुनावुक्करसु ने मुझसे दावा किया कि उसने पहले ही TVK के 10 विधायकों और एक मंत्री को DMK के पाले में जाने के लिए मना लिया है. उसने मुझे 30-35 करोड़ रुपये कैश की पेशकश की और कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा ऑफर है. लेकिन मैंने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया. अगर मुझे पता होता कि वह इस इरादे से फोन कर रहा है, तो मैं उसका फोन ही नहीं उठाता. मैं अपने नेता थलपति विजय के प्रति वफादार हूं और जनता के भरोसे के साथ गद्दारी नहीं कर सकता.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]