क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधों की विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को *क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा* द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए आवश्यक साक्ष्यों का शीघ्र संकलन कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]