थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹50,000 में से ₹31,765 कराए गए वापस-
थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता-
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹50,000 में से ₹31,765 कराए गए वापस-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री राज सोनकर* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज *श्री माधव सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की धनराशि में से *₹31,765* सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी *रिसु केशरी* निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र से साइबर ठगों द्वारा *₹50,000* की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
कृत कार्यवाही-
साइबर टीम द्वारा *NCRP पोर्टल* का अवलोकन कर संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। ट्रांजेक्शन से संबंधित आवश्यक डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की ठगी गई धनराशि में से *₹31,765* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
पीड़ित की प्रतिक्रिया-
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा थाना पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2. कांस्टेबल शिवशंकर कुमार सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
3. कांस्टेबल सूर्या सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
साइबर सुरक्षा हेतु अपील-
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी, जैसे आधार संख्या, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, नेट बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी आदि साझा न करें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल *1930* साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा निकटतम थाने में सूचना दें। साथ ही [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।
