डाला क्रेशर प्लांट के पीछे झाड़ियां में क्षत-विक्षत नर कंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
डाला क्रेशर प्लांट के पीछे झाड़ियां में क्षत-विक्षत नर कंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र डाला स्थित हरियाणा स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे नाले के झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में नर कंकाल के अवशेष मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।
जानकारी मुताबिक मंगलवार की सुबह 11:00 डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित हरियाणा स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियां में क्षत-विक्षत अवस्था में नर कंकाल के अवशेष मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मची गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गाय भैंस को चरा रहे चरवाहे ने स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला नगर पंचायत और बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के मध्य स्थित कौवा नाला की झाड़ियां में क्षत-विक्षत अवस्था एक नर कंकाल को देखा । ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया गया,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गए।स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल करते हुए नर कंकाल की शिनाख्त करने में जुटी।
