जामिया युवा कमेटी म्योरपुर की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

जामिया युवा कमेटी म्योरपुर की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

संवाददाता (अहमद राजा)
सोनभद्र/म्योरपुर। जामिया युवा कमेटी म्योरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने का संकल्प लिया।
बैठक में मोहम्मद आलीम खान को कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं अयूब अली उर्फ लड्डू को खजांची, बिलाल अहमद, को नायब सदर,मोo फैज़ को नायब खजाँची तथा फैजान सिद्दीकी को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।
बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा शान द्वारा प्रस्तुत गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करने का संकल्प लिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर सभी लोग अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस मौके पर उपस्थित, म्योरपुर जामा मस्जिद के सादर मोo अयूब अली, सकिल अहमद, नसीम सिद्दीकी, तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे,,,

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]