*ओवरलोड एवं मानक विहीन वाहनों पर सख्त कार्रवाई : शक्तिनगर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 02 हाईवा वाहन सीज*

*ओवरलोड एवं मानक विहीन वाहनों पर सख्त कार्रवाई : शक्तिनगर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 02 हाईवा वाहन सीज*

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान *कुल 02 हाईवा वाहन* निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

मानक उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

*कार्यवाही करने वाली टीम :*
1. उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]