श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान
श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान
बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 04 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

श्री चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकार संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 15.06.2026 को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा चोपन, ओबरा एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर सघन बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यरत 04 नाबालिग बच्चों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराते हुए संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान नियोक्ताओं एवं आमजन को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूक भी किया गया।
संयुक्त रेस्क्यू टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी-
श्रम विभाग
1. श्री मनोज शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
2. मो0 रईश
थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT), सोनभद्र*
1. निरीक्षक रामदरश राम
2. मुख्य आरक्षी धनंजय यादव
3. आरक्षी पंकज कुमार
4. महिला आरक्षी शालिनी वैश्य
सोनभद्र पुलिस एवं श्रम विभाग बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
