डाला बाजार में खरीदारी करने गए युवक की बाइक चोरी से मचा हड़कंप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

डाला बाजार में खरीदारी करने गए युवक की बाइक चोरी से मचा हड़कंप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला(सोनभद्र) । चोपन थाना के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार में रविवार की देर शाम साप्ताहिक बाजार मे खरीदारी करने गए युवक की बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

स्थानीय क्षेत्र के डाला बाजार लक्ष्मण नगर निवासी सुजीत कुमार मौर्य पुत्र सत्यनारायण मौर्या ने बताया कि डाला रामलीला मैदान में रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए देर शाम करीब 8:00बजे बाइक से आया था बाइक को खड़ी करके खरीदारी करने चला गया वापस आए तो देखें कि जहां बाइक खड़ी करके गए थे बाइक वहां से गायब मिली । पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर लिया है काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली तब बाइक चोरी की सूचना मेरे द्वारा डाला पुलिस को दिया गया ।
सूचना पर चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे रहे ।
डाला पुलिस बाइक की खोजबीन जुट गई है । समाचार लिखे जाने तक बाइक बरामद नहीं हो सकी । मामला प्रकाश में आने पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए चोपन थाना प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया और लिखित तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]