अनियंत्रित ट्रेलर मालोघाट टोल प्लाजा के पोल से टकराईं चालक केबिन में फंसा,टोलप्लाजा कर्मियों ने सीएचसी चोपन भेजा

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

हाथीनाला (सोनभद्र)- चोपन थाना क्षेत्र के मालो घाट स्थित टोल प्लाजा में अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने दो टोल डिवाइडर डाकते हुए जाकर पोल में टक्कर मार दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत
मालोघाट स्थित एसीपी टोल प्लाजा में अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने दो टोल डिवाइडर डाकते हुए जाकर पोल में टक्कर मार दिया जिसमें टोल प्लाजा के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल ट्रेलर चालक राकेश कुमार उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी अनपरा को केविन से बाहर निकलवाया गया और टोल प्लाजा के ऐम्बुलेंस चालक दिनेश सिंह से चोपन अस्पताल भेजवाया गया
जहां चिकित्सकों ने घायल राकेश कुमार को मृतक घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस अग्रीम कार्रवाई में जुट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]