थाना घोरावल पुलिस ने मु0अ0सं0 123/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना घोरावल पुलिस ने मु0अ0सं0 123/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना घोरावल पुलिस द्वारा भरौली मोड़, कस्बा घोरावल के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. कान्ता यादव पुत्र स्व0 मटुकधारी यादव, उम्र करीब 55 वर्ष।
2. इन्द्रजीत यादव पुत्र कान्ता यादव, उम्र करीब 27 वर्ष।
निवासीगण ग्राम जानर (डोरिहार), थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 कविन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल।
2. हे0का0 महेन्द्र कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रणजीत सिंह यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
4. का0 जयप्रकाश थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]