थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल के गार्ड के सहयोग से कराई गई डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर चोरी का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल के गार्ड के सहयोग से कराई गई डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर चोरी का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सतेन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर द्वारा डीजल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से चोरी का लगभग 250 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है।*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.06.2026 की रात्रि में एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से लगभग 250 लीटर डीजल चोरी किए जाने की घटना प्रकाश में आई थी। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 110/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन, स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।*कृत कार्यवाही-*
दिनांक 02.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर हरदवा बस्ती, एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी बोलेरो वाहन संख्या UP 64 BT 5182 की तलाशी ली गई, जिसमें 07 गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*पुछताछ का विवरण-*
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 01.06.2026 की रात्रि में एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से डीजल चोरी किया गया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि एनसीएल में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव द्वारा अभियुक्तों को बुलाकर मशीनों की लोकेशन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके फलस्वरूप चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। विवेचना के दौरान लाहौरी यादव की भूमिका प्रकाश में आई है तथा उसके विरुद्ध साक्ष्य संकलित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
देवराज चौधरी पुत्र स्व0 योगेन्द्र चौधरी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, रामगढ़, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़, झारखण्ड।*बरामदगी का विवरण-*
• चोरी का लगभग 250 लीटर डीजल (07 गैलनों में)
• एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 64 BT 5182*गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री सतेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्री सदाशिव राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. रिक्रूट का0 कमल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5. चालक का0 मुनीश यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
