पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला है।

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना बड़ा और तेज था कि इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पतालों में भर्ती करवाया। इसके अलावा इलाके सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]