बड़ी सफलता कबाड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार थाना शक्तिनगर सोनभद्र (उ०प्र०)

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक जनपद – सोनभद्र
दिनांक – 24.05.2026 थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता – कबाड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कबाड़ियों द्वारा चोरी किये गये लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया प्रकरण में तीसरे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण तथा चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया बरामदगी प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
ज्ञात हो कि उक्त अभियोग में पूर्व में चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया (कीमती लगभग ₹2,40,000/-) से लदा एक पिकअप वाहन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना एवं लगातार की जा रही दबिश के क्रम में आज तीसरे वांछित अभियुक्त/कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वालों एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अनवरत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर ।
हे0का0 राम जी, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]