राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में तहलका मचा दिया

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों 36 रनों तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया.
इस पारी के दौरान वैभव ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है, जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया सबसे तेज 100 टी20 छक्कों का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रनों तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े. वैभव ने मैच में जैसे ही पहला छक्का जड़ा उसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसी के साथ वैभव ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 514 गेंदों में हासिल की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड का महारिकॉर्ड धवस्त कर दिया, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था.
