सोनभद्र शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली अनियमित आपूर्ति बिजली के लिए बलियानाला ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक शक्तिनगर। लगभग 40 वर्षों से बलियानाला बस्ती में रह रहे ग्रामीण इन दिनों एनटीपीसी की कार्यप्रणाली एवं अनियमित आपूर्ति व्यवस्था से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विगत गुरुवार को अचानक बलियानाला बस्ती की आपूर्ति रोक दी गई, जिससे पूरे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
आपूर्ति बंद होने से नाराज ग्रामीण शक्तिनगर पेट्रोल टंकी के पास एकत्र हुए और एनटीपीसी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोल आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से बस्ती में रह रहे लोगों की मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यदि जल्द ही नियमित आपूर्ति बहाल नहीं की गई और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बलियानाला ग्रामीणों कि मांग:-‌मूल रूप से बिजली आपूर्ति पानी एवं मार्ग की व्यवस्था। एनटीपीसी नगर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मिलने गए प्रतिनिधि-:हीरालाल प्रधान पूर्व प्रधान रविंद्र यादव रंजीत बीडीसी तारा भारती सुभाष यादव।

प्रशासन का सहयोग-: शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय द्वारा ‌शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन एवं अधिकारियों से वार्ता करने के बाद धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया गया। सुचारू रूप से नियमित मार्ग चालू हुए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]