अनपरा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक लहुलुहान

अनपरा स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार को रोडवेज बस में टक्कर मार दी हादसे में

सिंगरौली निवासी राजलाल(पिता रामविशाले)जो एक निजी परियोजना में संविदा मजदूर के रूप में कार्यरत हैं, अपनी बाइक से सुबह की पहली पाली में ड्यूटी पर जा रहे थे।
कहुआनाला के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और राजलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति को चिंताजनक बताते हुए रेफर कर दिया घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस कार्यवाही: पुलिस ने क्रेन की मदद से बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

जनता का आक्रोश: स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे के किनारे भारी वाहनों की अव्यवस्थित और अवैध पार्किंग इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]