केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एसएसटीपीएस शक्तिनगर सोनभद्र उ०प्र० अग्नि सुरक्षा सप्ताह की अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम 2026।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
दिनांक 15.04.2026 को एनटीपीसी शक्तिनगर के केंद्रीय विद्यालय एवं संयंत्र में न्यू कंस्ट्रक्शन साइट स्टेज 03 प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों एवं वर्करों को अग्नि से सुरक्षा हेतु फर्स्ट एड फायर फाइटिंग का क्लास लिया गया साथ ही जीवंत अग्निशमन प्रदर्शन किया गया एवं आग के प्रति सचेत रहने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया।

सीआईएसएफ कमांडेंट विवेक आर्या के दिशा निर्देश एवं तरुण दत्ता सहायक कमांडेंट अग्नि के नेतृत्व में , निरीक्षक/अग्नि अजीत आनन्द, उप निरीक्षक/अग्नि पवन कुमार मद्धेशिया के साथ प्रधान आरक्षक/अग्नि मनोज कश्यप, आरक्षक/अग्नि भाटिया विवेक एवं प्रधान आरक्षक/डीसी पीओ अनिल कुमार ने अग्नि सुरक्षा के उपाय एवं अग्नि से बचाव के तरीकों पर विस्तृत प्रकाश डाला।।


