नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड 15.4.2026 को एनसीएल खड़िया द्वारा CSR अंतर्गत भौतिक प्रयोगशाला हेतु उपकरण उपलब्ध काराए गए।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
सीएसआर अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खड़िया शक्तिनगर को भौतिकी प्रयोगशाला हेतु उपकरण उपलब्ध कराएं गए।क्षेत्रीय महाप्रबंधक के डी जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खड़िया शक्तिनगर के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी को भौतिकी प्रयोगशाला हेतु ट्रैवलिंग टेलिस्कोप , वोल्टमीटर, अमीटर, बैटरी एलिमिनेटर, सहित 24 नग उपकरण उपलब्ध कराएं गए। उक्त विद्यालय विद्या भारती से संबद्ध है तथा परियोजना परीक्षेत्र में स्थित है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के विकास एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु प्रयोगशाला उन्नयन आवश्यक है।
उक्त विद्यालय में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के उन्नयन एवं आवश्यक उपकरण की आवश्कता को देखते हुए एवं विद्यार्थियों में शैक्षणिक वृद्धि के मद्देनजर किया गया है।
इस मौके पर स्टॉफ अधिकारी मानव संसाधन विवेक चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी सीएसआर अमरेंद्र कुमार, निवर्तमान प्रधानाचार्य राजीव कुमार उपस्थित रहें।
