उपखंड अधिकारी ने की गेहूं उपार्जन के तैयारियों की समीक्षा
उपखंड स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न
उपखंड अधिकारी ने की गेहूं उपार्जन के तैयारियों की समीक्षा

सिंगरौली 30 मार्च 2026 / उपखंड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में उपखंड स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गेहूं उपार्जन के संबंध में उपार्जन केंद्र पर आवश्यक तैयारी की समीक्षा की गई तथा उपार्जन नीति अनुसार गेहूं, चना, मसूर का उपार्जन करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए।
। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने तौल कांटे, बारदान उपलब्धता , उपार्जन पश्चात परिवहन, भंडारण तथा पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिले में निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही किसानों को उपार्जन संबंधी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं उपखंड अंतर्गत समस्त उपार्जन केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे ।
