उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार

संवाददाता: अजय कुमार गुप्ता
विंढमगंज (सोनभद्र)क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ग्राम बुटबेढ़वा निवासी नागेंद्र कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।नागेंद्र कुमार,श्री विष्णुधारी लाल यादव के पुत्र हैं,जिनके दादा का नाम स्वर्गीय पलटू यादव जिन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची से “ह्यूमन एआई कोलैबोरेशन इन ऑपरेशन मैनेजमेंट” विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।यह सम्मान उन्हें

28 मार्च 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।नागेंद्र कुमार की सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि विंढमगंज सहित पूरे सोनभद्र जिले का नाम भी रोशन किया है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र कुमार के पिता श्री विष्णुधारी लाल यादव साधारण परिवार से हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर एनटीपीसी में नौकरी हासिल की। उन्होंने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया। उसी का परिणाम है कि उनके होनहार पुत्र ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर परिवार, गांव और जिले का नाम देश स्तर पर रोशन किया है।नागेंद्र कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
