थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹11,400/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई

थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹11,400/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई

आवेदक *संजीत प्रसाद केशरी* पुत्र नन्दू प्रसाद केशरी, निवासी सिनेमा रोड, अनपरा, थाना अनपरा के साथ दिनांक *16.07.2025* को अज्ञात व्यक्ति द्वारा *HDFC Bank* के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कुल *₹11,400/-* की ठगी कर ली गई।

इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* एवं *cybercrime.gov.in* पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित खातों में धनराशि को तत्काल *होल्ड* कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए ई-मेल पत्राचार के माध्यम से आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि *₹11,400/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदक द्वारा थाना अनपरा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

धनराशि वापस कराने वाली टीम:
1. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, सोनभद्र
2. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, सोनभद्र

साइबर जागरूकता हेतु अपील:
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, पासपोर्ट, अकाउंट नंबर, पासवर्ड, OTP आदि) किसी के साथ साझा न करें।
किसी अनजान लिंक या QR कोड को स्कैन/क्लिक न करें।

नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल *1930* पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें या *cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]