साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा UPI से गलत ट्रांसफर हुई ₹5,200/- धनराशि कराई गई वापस-

साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा UPI से गलत ट्रांसफर हुई ₹5,200/- धनराशि कराई गई वापस-

आवेदक रत्नेश कुमार तिवारी निवासी नरखोटीयाँ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा UPI के माध्यम से धनराशि प्रेषित करते समय त्रुटिवश ₹5,200/- (पांच हजार दो सौ रुपये) अन्य खाते में स्थानांतरित हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत का परीक्षण कर आवश्यक विवरण संकलित किया गया। तत्पश्चात संबंधित लाभार्थी (बेनिफिशरी) से संपर्क स्थापित कर समन्वय के माध्यम से उक्त ₹5,200/- धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।

धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
02. का0 अखिलेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
03. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

साइबर जागरूकता हेतु अपील
अपनी बैंकिंग/व्यक्तिगत जानकारी एवं OTP किसी से साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें।
किसी भी प्रकार के लालच, ऑफर या KYC अपडेट के नाम पर प्राप्त कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सतर्क रहें – सुरक्षित रहें”*
सोनभद्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]