सोनभद्र:बाल्टी में पानी लेकर आ रहे ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, ट्रक चालक गंभीर घायल

सोनभद्र:बाल्टी में पानी लेकर आ रहे ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, ट्रक चालक गंभीर घायल

टी. एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला /सोनभद्र! मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास पानी लेने गए ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार की शाम UP 65 GT/0101 ट्रक चालक थाना क्षेत्र नौगढ़ जिला चंदौली निवासी शोभनाथ यादव ट्रक से डाल से रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि टोल प्लाजा के पास सुलभ शौचालय के सामने ट्रक को खड़ी कर बाल्टी लेकर टोल प्लाजा के पीछे गौराही वाले रोड में पानी लेने गया और वापस आने के दौरान पीछे से एक बाइक सवार ने ट्रक चालक को धक्का मार कर घायल कर दिया जिसके उपरांत टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा तत्काल अपने एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]