थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने फर्जी/धोखे से शादी कराकर पैसों की ठगी करने वाले गिरोह का किया भण्डाफोड़

थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
▪️थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने फर्जी/धोखे से शादी कराकर पैसों की ठगी करने वाले गिरोह का किया भण्डाफोड़
▪️04 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में

प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय थाना सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम आज दिनांक 22/01/2026 को रवाना होकर देखभाल क्षेत्र करता हुआ मल्हनी तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास नेआकर सूचना दिया कि थाना सरायख्वाजा जौनपुर के मु0अ0स0 27/26 धारा 316(2),318(4) बीएनएस सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश कुमार गौतम,आशु गौतम ,रुकसार,काजल आदमपुर मोड मल्हनी पर खडा है कही जाने की फिराक मे है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वाश कर सरायख्वाजा पुलिस टीम आदमपुर मोड मल्हनी के कुछ दूर पहले पहुचे की मुखबीर खास खडे व्यक्तियों की तरफ इशारा कर बताकर चला गया कि सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुये तरीके से एक बारगी दबिस देकर सभी व्यक्तियो को पकड लिया गया पकडें गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः नाम 1. बृजेश कुमार गौतम पुत्र जितेन्द्र कुमार गौतम निवासी कौडिया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र 42 वर्ष 2.आशु गौतम पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष 3.रुकसार पुत्री मो0 फिरोज निवासी मीरापुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 25 वर्ष 4.काजल पुत्री नरेश सिंह निवासी मियापुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष तथा सचिन व,नेहा मौके से फरार है बताया सभी को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुये समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ अभियुक्त-
पूछताछ में अभियुक्तगण अलग अलग व सामूहिक रुप से बताये कि साहब हम लोग साथ में मिलकर दूर के लोग जिनकी काफी उम्र तक शादी नही होती है उनके सम्बन्ध में जानकारी करके सहयोगियों के माध्यम से मो0नं0 प्राप्त करके उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर विवाह कराने हेतु अपने ही सहयोगी लड़कियो का फोटो भेजकर बुलाते है तथा शादी के नाम पर खरीदारी कराते है तथा पैसे लेते है व झूठी शादी कराकर शादी करने वाली सहयोगी लड़की को वहां से दूसरी जगह कुछ देर के लिये छिपा देते है और हम लोग भी वहां से भाग जाते है । साहब हम लोगो को पता चला कि बिनोद कुमार पुत्र गजराम नि0 टंकी मोहल्ला थाना घिन्नौर कोतवाली जिला सम्भल उत्तर प्रदेश की शादी नही हुई है वो शादी के लिये लड़की की तलाश कर रहे है तब हम लोगो नें उनके साले जिनकी ससुराल बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर में है के माध्यम से बात चीत करके अपनी सहयोगी नेहा का फोटो भेजकर शादी के लिये बुलाया विनोद कुमार अपने साले के साथ आया हम लोग अपने सहयोगिंयो के साथ मल्हनी बाजार पहुंचे जहाँ पर मैने शादी की खरीदारी व खर्च के नाम पर विनोद से पैसे मागे तो विनोद नें बताया कि मेरा भाई पैसे भेजेगा तब हम लोग विनोद को जन सेवा केन्द्र ले गये जन सेवा केन्द्र से स्कैनर के माध्यम से विनोद ने अपने भाईयों से पैसे मगांये उसके बाद हम लोग विनोद से पैसे ले लिये और आपस में बाट लिये तथा कुछ सामान खरीदे तथा नेहा व विनोद को मल्हनी मे मन्दिर ले गया और वहां झूठी शादी कराये शादी के बाद उसको ट्रेन पकड़ाने के लिये जौनपुर स्टेशन जाने लगे रास्ते में कुत्तूपुर के पास विनोद को पानी लेने के लिये भेज दिये विनोद पानी देने चला गया तो हम लोग नेहा को लेकर वहां से चले गये । साहब हम लोग विनोद से प्राप्त पैसे को खर्च कर डाले उन्ही मे से मेरे पास 32500 रुपये बचे थे जो मेरे पास से मिले है । शेष पैसे सचिन और नेहा के पास है । साहब गलती हो गयी हम लोग पहले भी ऐसी गलती कई बार किये है , साहब पहले हम लोग छतरपुर , अम्बेडकर नगर व यहाँ भी ऐसी कई घटनायें कारित किये है।
पूर्व में पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 27/26 धारा 316(2),318(4) बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम पता
1.बृजेश कुमार गौतम पुत्र जितेन्द्र कुमार गौतम निवासी कौडिया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र 42 वर्ष
2.आशु गौतम पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष
3.रुकसार पुत्री मो0 फिरोज निवासी मीरापुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 25 वर्ष
4.काजल पुत्री नरेश सिंह निवासी मियापुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
बरामदगी
32500/- रुपया नगद बरामद
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 27/26 धारा 316(2),318(4) बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना सरायक्वाजा जौनपुर
2.उ0नि0 खलीकुज्जमा थाना सरायक्वाजा जौनपुर
3.का0 विनोद सिंह क्राइम टीम थाना सरायक्वाजा जौनपुर
4.का0 कृष्णान्द यादव क्राइम टीम थाना सरायक्वाजा जौनपुर
5.हे0का0 शशिप्रकाश थाना सरायक्वाजा जौनपुर
6.हे0का0 शेषनाथ यादव थाना सरायक्वाजा जौनपुर
7.म0का0 राखी, थाना सरायक्वाजा जौनपुर
8.म0का0 रोहिणी थाना सरायक्वाजा जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]