थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22/01/2026 को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-10/2026 धारा-103(1) बीएनएस से सम्बधित मृतक सुनील राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी बरजी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का खुलासा करते हुए अपराध मे शामिल अभियुक्ता हीना पुत्री रोशन निवासी ग्राम बरजी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश मे लाते हुए अभियुक्ता उपरोक्त को धारा-108 बीएनएस में उसके घर के बाहर से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।नियमानुसार सम्बन्धित मा0न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है। मुकदमा उपरोक्त में अन्य साक्ष्यों पर भी गहराई से विवेचना की जा रही है। मृतक सुनील राजभर की लाक मोबाईल व अभियुक्ता हीना की फारमेट मोबाईल से साक्ष्य सकंलन हेतु मोबाईलो को फारेसिंक विशेषज्ञो के पास भेजा जायेगा।विवेचना प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ में अभियुक्ता हीना द्वारा बताया गया कि मैं मृतक सुनील राजभर से प्रेम करती थी तथा काफी समय से एक–दूसरे से फोन व व्हाटस्प पर बात करते थे। मैं सुनील राजभर से विवाह करना चाहती थी जिसके लिए बार-बार सुनील राजभर को विवाह करने के लिए व साथ लेकर कही हट जाने के लिए दबाब बनाती थी व विवाह न करने पर मर जाने के लिए कहती थी। जबकि यह कहने पर सुनील कहता था कि अभी मेरे ऊपर कुछ कर्ज है तथा मुझे कुछ परीक्षा भी देनी है इसलिए मै अभी विवाह नही कर सकता इसके लिए बाद मे सोचेगे इसी बात को लेकर दिनांक 15/01/2026 को मेरे द्वारा सुनील को बार-बार फोन करके विवाह करने व साथ लेकर कही हट जाने को कह रही थी। मेरे बार-बार फोन करने से सुनील काफी परेशान हो गया था मै भी काफी परेशान थी कि वह मुझे साथ लेकर क्यों नही जा रहा है ।मेरे द्वारा बार-बार फोन करने व दबाब डालने के कारण उसने अपना मोबाईल फोन रात में बंद कर लिया था । सुनील से अंतिम बार बात करते समय मैने साथ रहने नहीं तो उसे मर जाने की बात कही थी ।सुनील का मोबाईल बंद होने पर भी मै उसको लगातार फोन करने का प्रयास कर रही थी।सुबह जब मुझे जानकारी हुई कि सुनील ने फासी लगा लिया है तब मैने अपने मोबाईल को बचने के लिए फार्मेट कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-
1.हीना पुत्री रोशन निवासी ग्राम बरजी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-10/2026 धारा-108 बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.SO प्रदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय,जौनपुर।
2.हे0का0 सलीम खान, का0 बृकेश यादव, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.म0आ0 सुमन थाना खेतासराय जनपद,जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]