अपडेट/ककरी क्षेत्र में कर्मचारी पर चाकू से हमला: भय के माहौल में सैकड़ों कर्मचारियों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, प्रबंधन व पुलिस की कार्रवाई जारी

ककरी क्षेत्र में कर्मचारी पर चाकू से हमला: भय के माहौल में सैकड़ों कर्मचारियों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, प्रबंधन व पुलिस की कार्रवाई जारी

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र

ककरी (सोनभद्र), दिनांक: 04 जनवरी 2026
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र में एक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, गाली-गलौज एवं चाकू से धमकाने की गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। मामले में एनसीएल प्रबंधन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, वहीं अनपरा थाना द्वारा भी कानूनी जांच व छानबीन की जा रही है।
प्रबंधन द्वारा जारी आरोप-पत्र के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को ककरी कॉलोनी क्षेत्र में पीड़ित कर्मचारी साईं चंद्र थापा के साथ रोहित, मोहित एवं सुमित द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों एवं बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस गंभीर घटना से कॉलोनी एवं कार्यस्थल पर दहशत का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता और भय के वातावरण को देखते हुए करीब सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुट होकर अनपरा थाना में लिखित शिकायत दी है, जिस पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि ऐसी हिंसक घटनाओं से वे स्वयं एवं उनके परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं हरियाणा विशेष समुदाय के लोगों द्वारा आवासीय परिसर में महिलाओं बच्चियों के साथ छेड़खानी,वेश्यावृति, तथा चरस ,अफीम का सेवन बड़ी मात्रा में लगातार किया जा रहा इन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एनसीएल प्रबंधन ने इस मामले को Certified Standing Orders के तहत गंभीर कदाचार मानते हुए आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में एकतरफा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि यह कार्रवाई कर्मचारियों की एकजुटता, सजगता और सामूहिक दबाव का प्रत्यक्ष परिणाम है। संगठनों ने दो टूक कहा कि कार्यस्थल या आवासीय परिसर में हिंसा, हथियार (चाकू) का प्रयोग, धमकी और दबंगई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें हैं:
दोषियों पर निष्पक्ष, त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाए
पीड़ित कर्मचारी साईं चंद्र थापा को पूर्ण सुरक्षा एवं न्याय प्रदान किया जाए
कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए

यह घटना स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि कर्मचारियों की एकता ही भय और अन्याय के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत है, और संगठित प्रयासों से ही सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित किया जा सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]