पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, रिक्रूट प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, रिक्रूट प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी

आज दिनांक 29.12.2025 को *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा रात्रि के समय पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट पुलिसकर्मियों के बैरक, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षणरत रिक्रूटों की कुशलता, अनुशासन, रहन-सहन, भोजन व्यवस्था तथा प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही रिक्रूटों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा रिक्रूटों में अनुशासन, दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]