बघुआरी गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का निर्माण कार्य रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश
बघुआरी गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का निर्माण कार्य रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश

रविन्द्र कुमार /क्राईम एडिटर,मधुपुर
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लाक अंतर्गत बघुआरी गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का निर्माण कार्य रोक दिये जाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर बिरोध प्रदर्शन किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बघुआरी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए निर्माण कार्य चल रहा था । जिसमें गडढे भी खोद दिया गया था और निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा था । लेकिन कुछ लोगों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर निर्माण कार्य को रोकवा दिया । ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी गल्ले की दुकान बघुआरी गांव के घनी आबादी के बीच में बनवाई जा रही है । जिससे गांव के लोगों को सुविधा मिलनी थी । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कोटेदार सहित कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए आपसी मिलीभगत कर निर्माण कार्य को रोकवा दिया है । वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजित कुमार ने बताया कि सरकारी गल्ले की दुकान के लिए जो जमीन दी गयी थी । वह पूरी तरह से सरकारी जमीन है । इसके बावजूद बिना स्पष्ट कारण बताए निर्माण कार्य को बन्द करा दिया गया । जो जनहित के विपरीत है । मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।
