नारी का सम्मान, सुरक्षा प्रधान—मिशन शक्ति का यही अभियान”
नारी का सम्मान, सुरक्षा प्रधान—मिशन शक्ति का यही अभियान”
“सुरक्षित नारी–सशक्त समाज, पुलिस प्रशासन का दृढ़ संकल्प”

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र में जागरूकता की अलख—पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा व साइबर जागरूकता की महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल–मिशन शक्ति अभियान 5.0)* के नेतृत्व में, आज दिनांक 11.12.2025 को जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विस्तृत जन–जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा जागरूकता आदि विषयों पर सरल, व्यवहारिक एवं संवादात्मक रूप से जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें—
112 आपातकालीन सेवा
1090 –महिला हिंसा हेल्पलाइन
1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 –महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया व महत्व को भी समझाया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति तुरंत सहायता प्राप्त कर सके।
टीम ने प्रतिभागियों को अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना जल्द से जल्द पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
स्पष्ट संदेश दिया गया कि—
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस सदैव तत्पर है।”
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाया जा सके।
