थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-23.11.2025 को रेखा यादव पत्नी रमाकान्त यादव निवासी ग्राम छाछो थाना मछलीशहर जौनपुर द्वारा थाना मछलीशहर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति रामकान्त यादव मुम्बई से जौनपुर के लिए निकले थे, अभी तक वापस नहीं आये है। साथ ही आवेदिका द्वारा अवगत कराया गया कि प्रयागराज पहुँचने के पश्चात उन्होनें अपने साथी अशोक कुमार यादव से गाड़ी मंगवाई थी व उनके साथ ही वापस लौटने वाले थे। इस पूरी सूचना पर थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी तथा दिनांक-25.11.2025 को पंजीकृत मु.अ.सं.-356/25 धारा-103(1)/238 बीएनएस बनाम अशोक कुमार यादव आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक-26.11.2025 को थाना मछलीशहर पर दिनांक-25.11.2025 को पंजीकृत मु.अ.सं.-356/25 धारा-103(1)/238 बीएनएस से स्थानांतरण पर थाना सिकरारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-406/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र राजनरायण यादव निवासी ग्राम कुरनी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को मुखबिर खास अरूआवा/कुरनी मोड़ के पास से समय-09.15 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राँड घटनास्थल से बरामद कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम व पता अभियुक्त गण-
1. अशोक कुमार यादव पुत्र राजनरायण यादव निवासी ग्राम कुरनी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास –
1.मु.अ.स.-406/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य–
1.थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार सिंह थाना सिकरारा जौनपुर।
2.का0 पंकज यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.का0 विपिन यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
