यातायात माह में दिनांकः26.11.2025 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः

यातायात पुलिस जनपद जौनपुर

“श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान रजा डी0एस0 (शीया) इण्टर कालेज, कोतवाली जौनपुर तथा जनक कुमारी इण्टर कालेज, हुसैनाबाद में जागरुकता कार्यक्रम किया गया व जौनपुर शहर क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की गयी। साथ ही पूरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन में प्रवर्तन की कार्यवाही में 770 वाहनों का चालान किया गया”

आज दिनांकः 26.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान रजा डी0एस0 (शीया) इण्टर कालेज, कोतवाली जौनपुर में 350 बच्चों तथा जनक कुमारी इण्टर कालेज, हुसैनाबाद मे 300 बच्चों माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया । व जौनपुर शहर क्षेत्र मे बिना नम्बर प्लेट ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की गयी, व लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सीटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पूरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन में प्रवर्तन की कार्यवाही में 770 वाहनों का चालान किया गया।
यातायात माह में दिनांकः26.11.2025 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः-770
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–517
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः–35
*तीन सवारी वाहन चालानाः–51
*यातायात नियमों का उल्लंघनः–14
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः–7
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–15
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः–5
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः–13
*नो पार्किंगः-62
*शेष अन्य धारा मेःं-51

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]