क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा रेणुकूट मार्केट क्षेत्र में गस्त के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा रेणुकूट मार्केट क्षेत्र में गस्त के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्रवाई

आज दिनांक 26/11/2025 को क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी अंतर्गत रेणुकूट मार्केट क्षेत्र में भ्रमण/गस्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

गस्त व चेकिंग के दौरान—
दोपहिया वाहनों में लगे मोडिफाइड/तेज आवाज वाले साइलेंसर मौके पर ही हटवाए गए।
हैवी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न उतारकर नष्ट कराए गए।
क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि ऐसी अवैध एवं ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने वाली उपकरणों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। भविष्य में ऐसे प्रकरणों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से बचें तथा सुरक्षित व शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
