सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 23,704/- रुपये वापस

सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 23,704/- रुपये वापस

श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

आवेदक शुभम देव पुत्र श्यामसुन्दर देव, निवासी ग्राम मुर्तिया, पोस्ट परसौना, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड की सीमा (Limit) बढ़ाने के नाम पर उनके विभिन्न क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी की गयी थी।

प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही, साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित क्रेडिट कार्ड विभाग एवं अन्य एजेंसियों से तत्काल संपर्क किया। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 23,704/- रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के संबंधित क्रेडिट कार्ड खातों में वापस कराए गए।

पीड़ित द्वारा सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली, विशेषकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

वापस कराई गई धनराशि-
₹ 23,704/- (तेइस हजार सात सौ चार रुपये मात्र) ।

बरामदगी / रिकवरी करने वाली टीम-
निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र ।
क0आप0 विकास मौर्या, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र ।
का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]