क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनांक 20.11.2025 को क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा विवेचना निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, मोबाइल रिकवरी, साइबर अपराधों एवं NBW के सम्बन्ध में प्रभावी कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये। रात्रि में चौराहों/तिराहों पर चेकिंग बढ़ाकर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन करने पर भी बल दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाना के मालकान के निस्तारण में गति लाने तथा महिला सम्बंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष रूप से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी सभी गतिविधियों—जनजागरूकता, बीट पुलिसिंग, महिला हेल्पडेस्क, संभावित पीड़ितों से संपर्क—को और अधिक सक्रियता व संवेदनशीलता के साथ लागू किया जाए।
इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा प्रचलित अभियानों के प्रभावी अनुपालन हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।
