जनपद में आमजन को यातायात नियमों की दी गई जानकारी — सुरक्षित यातायात के लिए दिलाई गई शपथ

जनपद में आमजन को यातायात नियमों की दी गई जानकारी — सुरक्षित यातायात के लिए दिलाई गई शपथ

क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात प्रभारी द्वारा ऑटो/ई-रिक्शा चालकों व आमजन को किया गया जागरूक-

दिनांक 08.11.2025 को थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत डाला मोड़ तथा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत ओबरा चौराहा पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी द्वारा आमजन, ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित लेन में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग से बचने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित चालकों एवं नागरिकों को *“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”* का संकल्प दिलाया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण कराई गई।

*कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि-*
“सुरक्षित यातायात प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जनहानि से बचा जा सके।”

*#सुरक्षित_यातायात_सुरक्षित_जीवन* के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]