पीएम मोदी ने रायपुर में किया रोड शो, छत्तीसगढ़ को देंगे 14260 की सौगात

निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट में सुधार के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत बंगाल में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आज से कर दी है.
उधर आजाद भारत के इतिहास में पहली बार होने जा रही जाति आधारित जनगणना की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. सरकार आज इस जनगणना के पहले चरण की शुरू कर रही है.
दूसरी तरफ मुंबई में सियासी तापमान बढ़ गया है. महाविकास आघाड़ी यानी शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आज बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इस रैली में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दोपहर एक बजे रैली की शुरुआत होगी और बीएमसी मुख्यालय की ओर मार्च निकाला जाएगा. हालांकि मुंबई पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते टकराव की आशंका जताई जा रही है. एमवीए नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की कोशिश हो रही है, जिसका वे शांतिपूर्ण विरोध करेंगे.
वहीं मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का आज सुबह पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. शुक्रवार देर शाम जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुणे लाया गया था. पुणे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुबह करीब 2:30 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया.
