थाना खजुराहो पुलिस ने ग्राम महिलवार में चोरी की घटना का किया खुलासा- जिला पन्ना व जिला सागर में दबिश देकर तीन चोरों को किया गिरफ्तार
थाना खजुराहो पुलिस ने ग्राम महिलवार में चोरी की घटना का किया खुलासा- जिला पन्ना व जिला सागर में दबिश देकर तीन चोरों को किया गिरफ्तार

थाना खजुराहो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिलवार में माह अक्टूबर के प्रारंभ में फरियादी मुलायम सिंह यादव के घर से आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना खजुराहो में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र से भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस टीम को एकत्रित साक्ष्य के अनुसार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिनका संबंधित स्थान जिला पन्ना एवं जिला सागर में पता लगाया गया। उक्त घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी
1. सोनू आदिवासी पिता करन आदिवासी निवासी ग्राम महिगवा घाट थाना शाहनगर जिला पन्ना
2. करन आदिवासी पिता कमल आदिवासी निवासी ग्राम महिगवा घाट थाना शाहनगर जिला पन्ना
3. अनिल आदिवासी पिता सुरेश आदिवासी निवासी ग्राम खामा जिला शहडोल हाल बीना जिला सागर
को जिला पन्ना एवं जिला सागर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। चोरी की गई शेष संपत्ति एवं फरार अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो निरीक्षक प्रशांत सेन, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उप निरीक्षक मारकंडेय मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक सौरभ तिवारी, सतीश तिवारी, अमित सिंह चंदेल, साइबर से आरक्षक विजय सिंह की भूमिका रही।
