सिंगरौली ज़िले में प्रशासन द्वारा बे मौसम बारिश से हुई फसलों की क्षति का किया जा रहा है आंकलन –

सिंगरौली ज़िले में प्रशासन द्वारा बे मौसम बारिश से हुई फसलों की क्षति का किया जा रहा है आंकलन –

सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश के परिपालन में जिले में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की जानकारी प्राप्त होने पर क्षति का आंकलन राजस्व तथा कृषि के संयुक्त अमले द्वारा किसानों के खेतों में पहुंच कर किया जा रहा है। इसके तहत संपूर्ण ज़िले के समस्त क्षेत्रों- सिंगरौली, देवसर,चितरंगी तथा माड़ा में संयुक्त दल द्वारा मौक़ा निरीक्षण कर आंकलन किया जा रहा है। आंकलन के पश्चात यदि नियमानुसार निश्चित प्रतिशत से अधिक की क्षति पाई जाती है तो क्षतिग्रस्त हुई फसलों के सम्बन्ध में विधि अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । वहीं कलेक्टर श्री बैनल ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा है कि जिले के किसान भाई किसी भी प्रकार की चिंता न करें, प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में सक्रिय है तथा सतत निगरानी बनाए हुए है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]